ये 5 एक्टर जो अपने गुस्से की वजह से रहे विवादों में
सलमान खान:
स्टार गिल्ड अवार्ड में सलमान को अरिजीत की एक बात चुभ गईI जिसके बाद सलमान ने फिल्म सुल्तान से उनका गाना निकलवा दियाI सलमान का यह पहला विवाद नहीं है उनका पूरा इतिहास विवादों से भरा पड़ा हैI. यहां हम आपको उनके कुछ बड़े विवाद बताएंगेI
google
सलमान खान-ऐश्वर्या विवाद:
ये किस्सा भी अजीब है. मीडिया लगातार दावा कर रही थी कि सलमान और ऐश्वर्या का अफेयर चल रहा था और सलमान ऐश को लेकर काॅफी सीरियस भी थेI लेकिन इस रिश्ते का बुरा मोड़ तब आया जब ऐश्वर्या ने सलमान पर हाथापाई के आरोप लगाएI इसके बाद सलमान और ऐश्वर्या के संबंध भी खत्म हो गए और विवेक ऐश्वर्या की जिंदगी में आ गएI
google
सलमान-विवेक विवाद:
सलमान की सबसे जोरदार लड़ाई हुई फिल्म कंपनी के चंदू मतलब विवेक ओबेरॉय से हुईIविवेक और ऐश्वर्या की नजदीकी सलमान को पसंद नहीं आई और एक दिन भाई विवेक के ऊपर भड़क गएI फोन पर फोन न विवेक को छोड़ा न उनके पापा सुरेश कोI विवेक ने 31 मार्च 2003 को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि सलमान ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी हैI यह कॉन्फ्रेंस विवेक के कैरियर की सबसे बड़ी गलती साबित हुईI बाकी तो आप विवेक का करियर ग्राफ देखकर अंदाजा लगा सकते हैंI कई साल बाद विवेक ने एक अवार्ड शो में बीच स्टेज से माफी भी मांगी लेकिन सलमान कहां मानने वाले थे साफ दूसरी तरफ मुंह कर लियाI
google
सलमान-सुभाष घई विवाद:
सलमान खान अपना गुस्सा दिग्गज निर्देशक सुभाष घई पर भी निकाल चुके हैंI कथित तौर पर सलमान ने घई को थप्पड़ मार दियाI थप्पड़ की गूंज बड़ी दूर तक गई और कहा जाता है कि जब यह बात जब पापा सलीम को पता चली तो उन्होंने सलमान से तुरंत माफी मांगने को कहा और सलमान ने अच्छे बच्चे की तरह घई को सॉरी बोल दियाI
शाहरुख के वानखेड़े स्टेडियम में जाने पर लगा बैन:
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने शाहरुख के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उस वक्त कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के को-ओनर शाहरुख पर आरोप लगा था कि उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में सुरक्षाकर्मियों के साथ बदसलूकी की। एमसीए ने वानखेड़े में शाहरुख के आने पर बैन लगा दिया था। एमसीए के सेक्रेटेरी नितिन दलाल ने कहा उन्होंने आईपीएल मैच के बाद हमारे प्रेसिडेंट विलासराव देशमुख सहित एमसीए के अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों को गाली दी और उनके साथ बदसलूकी की। दूसरी तरफ शाहरुख का कहना था कि मैच खत्म होने के बाद उनके बच्चे सुहाना और आर्यन ग्राउंड में गए तो सुरक्षाकर्मियों ने बच्चों के साथ बदसलूकी की जिसके बाद कोई भी पिता अपना आपा खो देता।
हाफिज सईद ने शाहरुख को बुलाया था पाकिस्तान:
हाफिज सईद ने शाहरुख को बुलाया था पाकिस्तान:
शाहरुख ने एक इंटर्व्यू में कहा था कि मुस्लिम होने की वजह से उन्हें नेताओं का निशाना बनना पड़ता है। इसके बाद लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक और आतंकी हाफिज सईद ने शाहरुख को पाकिस्तान शिफ्ट होने का न्योता दे डाला था। हाफिज का कहना था कि अगर वो अपने ही देश में असुरक्षित महसूस करते हैं तो वो पाकिस्तान आ सकते हैं जहां उन्हें आजादी मिलेगी।
शिवसेना ने माई नेम इज खान की रिलीज रोकने की दी थी धमकी:
शाहरुख ने एक बार कहा था कि वो तीसरे इंडियन प्रीमियर लीग में पाकिस्तानी क्रिकेटरों को हिस्सा लेते देखना चाहेंगे। इस बयान पर शाहरुख को शिवसेना की नाराजगी झेलनी पड़ी। शिवसेना ने शाहरुख की फिल्म माई नेम इज खान की रिलीज रोकने की धमकी तक दे डाली थी। शाहरुख ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए ट्विटर पर लिखा मुझे दुख है कि मेरे बयान को एक ग्रुप के खिलाफ देखा गया है। बजाए इसके कि इस बयान को मेरे अपने लिए या व्यक्तिगत तौर लिया जाता। विचारधारा में भिन्नता बहस और चर्चा का विषय होना चाहिए। सोचने के अधिकार होना चाहिए। इसे अलग तरह से लेना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।
google
आमिर खान:
असहिष्णुता:
हाल ही में एक समारोह में आमिर ने कहा कि, देश में पिछले कुछ महीनों से असहिष्णुता का माहौल बना हुआ है। उनकी पत्नी किरण काफी डरी हुई हैं और वह बच्चों को लेकर देश छोड़ना चाहती हैं। ऐसे में आमिर का यह बयान विवादों में घिर गया और उनकी काफी आलोचना हो रही है।
google
पीके विवाद:
आमिर खान की सबसे विवादित फिल्म पीके 2014 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में पहले आमिर के न्यूड पोस्टर तो बाद में फिल्म में हिंदू धर्म का मखौल उडा़ने के चलते आमिर सभी के निशानों पर आ गए।
google
आमिर का कुत्ता:
आमिर खान ने अपने कुत्ते का नाम शाहरुख रखा था। जिसने नए विवाद को जन्म दे गया था। इसको लेकर काफी चर्चा हुई थी।
google
फिरोज खान:
खबर है कि 2006 में फिरोज खान के पाकिस्तान आने पर पाबंदी लगा दी गई थीI किस्सा कुछ यूं है कि फिरोज अपने भाई अकबर खान की फिल्म ताज महल के प्रमोशन के लिए पाकिस्तान गए थेI वहां पर एक महफिल में दारूबाजी के दौरान उनकी पाकिस्तानी सिंगर और एंकर फख्र ए आलम से कहासुनी हो गईI कहा जाता है कि फिरोज ने हिंदुस्तान की तारीफ करते हुए कह दिया कि हमारे यहां हर कौम तरक्की कर रही हैI और इस्लाम के नाम पर बना पाकिस्तान पिछड़ रहा हैI इसके बाद पाकिस्तानी हाई कमिश्नर को निर्देश दिया गया कि इस शख्स को पाकिस्तान का वीजा न दिया जाएI
google
महमूद अली:
महमूद ने बतौर हीरो राजेश खन्ना को अपनी फिल्म जनता हवलदार के लिए साइन किया। महमूद राजेश खन्ना की आदतों से अच्छी तरह वाकिफ थे। इस वजह से महमूद ने उनके रहने का इंतजाम अपने पास ही कर दिया था जिससे शूटिंग टाइम पर खत्म किया जा सके। लेकिन राजेश खन्ना अपनी आदतों से बाज आने वाले कहां था वो इतने पास होने के बाद भी कभी सेट पर टाइम से नहीं पहुंचते थे। कुछ दिनों तक महमूद ने बर्दाशत किया लेकिन एक दिन वो भी खुद पर काबू नहीं रख पाए। दरअसल, राजेश खन्ना को सेट पर सुबह नौ बजे पहुंचना था सब उनका इंतजार कर रहे थे, लेकिन तीन बजे तक राजेश खन्ना वहां नहीं पहुंचे। इसके बाद गुस्से में लाल महमूद उनसे मिलने पहुंच गए। जब उन्होंने कमरे में खन्ना को ग्लास और बोतल लिए बैठे देखा तो उनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने खन्ना को थप्पड़ जड़ते हुए कहा देख काका तू सुपरस्टार होगा तेरे घर पे। यहां तुने मेरे काम करने के पैसे लिए है तो काम कर। कहा जाता है कि इसके बाद राजेश खन्ना फिर कभी सेट पर पहुंचने में लेट नहीं हुए।
google
अगर जानकारी पसंद आये तो क्रप्या शेयर जरूर करे और हमें फॉलो भी करे
No comments