फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार आज किसी भी तरह की पहचान के मोहताज नहीं है । बॉलीवुड में उन्हे खिलाड़ी कुमार के नाम से भी जाना जाता है । टायॅलेट , रूस्तम , राउडी राठौर जैसी सुपरहिट फिल्मों दे चुके खिलाड़ी कुमार आज बेहद सफल अभिनेताऔ में शुमार है ,लेकिन समय ऐसा था जब वे फिल्मो में छोटे मोटे रोल के लिये फिल्म निर्माताऔ के आॅफिसो पर धक्के खाते फिरते थे । उस वक्त अक्षय कुमार की पहचान खिलाड़ी कुमार के नाम से नही बल्कि राजीव भाटिया के नाम से होती थी । तो आइये बात करते है राजीव भाटिया से अक्षय कुमार और खिलाड़ी कुमार तक इस एक्टर के सफर के बारे में —
ये है सुपरस्टार गोविंदा की 10 अनसुनी बातें जिनके बारे नहीं सुना होगा आपने
Third party image reference
टॉयलेट :एक प्रेम कथा और जॉली एलएलबी 2 के रूप में इस साल अक्षय कुमार की दो फिल्में रिलिज हुई , दोनो ही ​हिट रही है । पिछले साल अक्षय कुमार को फिल्म रूस्तम के लिये नेशनल अवार्ड् भी मिला था । बीते कई साल में कई बड़ी फिल्में दे चुके अक्षय कुमार की बॉलीवुड में शूरूआत उतनी बेहतर नहीं रही थी । करियर के शूरूआत की उनकी एक दर्जन से भी ज्यादा फिल्में बॉक्स आॅफिस पर फ्लॉप रही थी इनमें से कुछ तो ऐसी थी जो औंधे मुंह गिरी थी । सौगन्ध (1991) से करियर की शूरूआत करने वाले अक्षय कुमार को पहचान फिल्म खिलाड़ी से मिली , जो पर्दे पर तो असफल रही मगर अक्षय को सफल बना गई ।
Third party image reference
इस फिल्म से लिया अपना नाम
9 सितंबर 1967 को अमृतसर में जन्में अक्षय कुमार का असली नाम राजीव हरीओम भाटिया है । अक्षय कुमार बचपन से ही ब्रुसली के दिवाने थे और उनके जैसी मार्शल आर्ट सीखने के लिये वे बैंकॉक चले गये थे । जहां उन्होने वेटर की नौकरी भी की , इसके बाद अक्षय कुमार ने मुम्बई आकर बच्चो को मार्शल आर्ट सिखाना शूरू किया और यहीं से इन्हे बड़े बड़े विज्ञापनो में छोटा मोटा काम मिलने लगा था । उन्ही दिनो अक्षय कुमार ने मॉडलिंग आजमाएं जिसके बाद उन्हे फिल्म आज (1987) में एक छोटा सा काम मिला । फिल्म में उनका रोल करोटे इन्स्ट्रक्टर का था जिसका नाम था अक्षय , बस यहीं से राजीव भाटिया ने अपना फिल्मी नाम अक्षय रख लिया ।
Third party image reference
ऐसे बने खिलाड़ी कुमार
अक्षय कुमार को शूरूआत में फिल्म निर्माता उनके एक्शन की वजह से ही फिल्मो में रहते थे । उनकी शूरूआती फिल्में बॉक्स आॅफिस पर कुछ खास नहीं कर पा रही थी , तभी उन्हे पहचान मिली फिल्म खिलाड़ी से । अक्षय कुमार ने अब तक 8 ऐसी फिल्में की है जिनके टाटल में खिलाड़ी शब्द का इस्तेमाल हुआ है । लगभग सभी फिल्में बॉक्स आॅफिस पर हिट रही है ।