Header Ads

Header ADS

सुपरस्टार गोविंदा के बारे में 10 अनसुनी बातें:



90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा की पहचान रोमांटिक, एक्शन और कॉमेडी एक्टर के तौर पर है । गोविंदा राज बाबू , दुल्हे राजा, हत्या, खुल्लम खुल्ला प्यार करेगें , चलो इश्क लड़ाऐं, अखिंयो से गोली मारे, जैसी हिट फिल्मो में काम कर चुके है ।
सुपरस्टार गोविंदा के बारे में 10 अनसुनी बातें:
1. 21 दिसम्बर 1963 को जन्मे गोविंदा के ​पिता अरूण कुमार आहुजा फिल्म निर्माता थे इनकी मां माता निर्मला आहुजा अभिनेत्री और गायिका भी थीं।
2. फिल्म में नुकसान होने के बाद, गोविंदा के पिता बीमार रहने लगे और कार्टर रोड के बंगले से उनके परिवार को विरार जाकर रहना पड़ा जहां गोविंदा का जन्म हुआ।
3. गोविंदा अपने 6 भाइ बहनो में सबसे छोटे है । इनका प्यार का नाम ची है ।
4. गोविंदा की पहली फिल्म इल्जाम थी , जो की 1986 में प्रदर्शित हुई ।
5. गोविंदा अब तक छोटी बड़ी कुल मिलाकर लगभग 170 फिल्में में अभिनय कर चुके है I
6. गोविंदा अब तक बारह बार फिल्मफेयर के लिए नामांकित हो चुके हैं। वह एक स्पेशल फिल्मफेयर, बेस्ट कॉमेडियन केटेगरी में एक फिल्मफेयर और चार ज़ी सिने अवार्ड जीत चुके है ।
7. गोविंदा अपनी फिल्मो में दोहरी भूमिका के लिये खासे पहचाने गये । वे आंखे , अनाड़ी नम्बर 1 , चॉकलेट , साजन चले ससुराल जैसी फिल्मो में दोहरी भूमिका निभा चुके है । फिल्म हद कर दी आपने में तो उन्होने 6 रोल किये थे ।
8. अभिनेता कादर खान के साथ गोविंदा 41 फिल्मों में नजर आ चुके हैं। तो शक्ति कपूर, और कादर खान दोनो के साथ एक साथ 22 फिल्में कर चुके हैं।उन्हाने अकेले शक्ति कपूर के साथ 42 फिल्में की है ।
9. गोविंदा एक्टर के अलावा राजनेता भी रहे है । वे काग्रेस पार्टी से सांसद चुने जा चुके है ।
10. गोविंदा की ज्यादातर फिल्मो में राजा और नम्बर वन शब्द का इस्तेमाल हुआ है । जैसे राजा बाबू , और कुली नम्बर 1 ।



No comments

Powered by Blogger.